कानपुर, नवम्बर 4 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के 'एक्सप्लोरिका-2026 कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं शैक्षणिक सहयोग प्रकोष्ठ ने अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को कानपुर दर्शन कराया। बांग्लादेश, नाइजीरिया, नेपाल, लाइबेरिया, मिस्र सहित विभिन्न देशों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने शोभन मंदिर, बिठूर स्थित ब्रह्मावर्त घाट, नाना राव पार्क, ब्रह्मा खुंटी, ध्रुव टीला और सुधांशु आश्रम का भ्रमण कर क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक विरासत को करीब से जाना। विशेष रूप से नानाराव पार्क में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों तथा बिठूर के धार्मिक एवं पौराणिक महत्व को समझने का अवसर मिला। प्रो. शिल्पा देशपांडे ने सफल नेतृत्व प्रदान क...