कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: कानपुर। भाजपा दक्षिण जिला संगठन के बैनर तले गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह तिरंगा ध्वज ही नहीं बल्कि देश की एकता, अखंडता गौरव, स्वाभिमान व वीरता का प्रतीक है। आज सीमाओं पर शहीद हुए जाबांज सैनिकों की वजह से आमजन खुली में हवा में सांस ले पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: भारत माता के जय घोष से गूंजा परिवेश, गांधी पार्क से निकली तिरंगा यात्रायात्रा में हिस्सा लेने वाले लोग इस मौके पर हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ता, आमजनों ने एक तिरंगा, एक भारत, एक संकल्प भी लिया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम् नारे से माहौल गूंज उठा। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक की मौजूदगी ...