कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन के सम्मेलन में समस्याओं पर चर्चा एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ

सम्मेलन में कारोबार की समस्याओं पर चर्चा कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कैटरिंग कारोबारियों की समस्याओं के समाधान, आपसी सहयोग और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन ने एकजुट होने का संकल्प लिया। शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चैंबर हॉल में आयोजित सम्मेलन में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें देवेंद्र कुमार गुप्ता ने अध्यक्ष और अभिषेक तिवारी ने महामंत्री पद की शपथ ली। पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन को कारोबारियों के ऐसे मजबूत नेटवर्क के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां हर सदस्य की समस्या को सामूहिक रूप से उठाया जाएगा और उसके सम्मान को प्राथमिकता दी जाएगी...