कानपुर, अगस्त 1 -- Kanpur News: कानपुर। आचार्य नरेन्द्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, हर्षनगर में शनिवार को नवप्रवेशित छात्राओं के दीक्षारम्भ एवं प्रतिभा सम्मान का आयोजन हुआ। प्रारम्भ सरस्वती वन्दना से हुआ। प्राचार्या प्रोफेसर अर्चना सक्सेना ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। छात्राओं से नियमित अध्ययन, समयबद्धता, सकारात्मक सोच तथा महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर नीलम सिंह चौहान ने छात्राओं को अनुशासन का महत्व बताया। प्रो राजकिशोरी सिंह, प्रो जबा कुसुम सिंह, प्रभारी डॉ. सीमा पाण्डेय ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। प्राचार्या ने सरकारी सेवाओं में चयनित पूर्व छात्राओं को सम्मानित किया। विधि भदौरिया को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया...