कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग नकेल कसने में नाकाम है। किडनी कांड के दौरान चले अभियान के दौरान सील अस्पताल फिर से संचालित मिला। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल में मरीजों को भर्ती करके इलाज भी हो रहा। एसीएमओ डॉ रमित रस्तोगी ने कल्याणपुर के अनुष्का प्रांजुल अस्पताल को फिर सील कर दिया। ऊपर मकान में लोग रह रहे थे, जबकि भर्ती दो मरीजों को दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। वहीं रजिस्ट्रेशन से पहले ही बोर्ड लगाने पर महादेव हॉस्पिटल व न्यू जेके केयर हॉस्पिटल को नोटिस दिया गया। एसीएमओ ने बताया कि आगे भी अभियान चलाकर गड़बड़ी करने वालों को पकड़ेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...