कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: कानपुर देहात/रसूलाबाद,संवाददाता। जिले में बारिश से हुए जलभराव के बाद मलेरिया व डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। जबकि त्वचा रोग के साथ ही उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द आदि से पीड़ित मरीज बडी संख्या में सरकारी व निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को उल्टी- दस्त से पीड़ित तरौली रसूलाबाद की पांच साल की एक बच्ची की उपचार के दौरान कानपुर में मृत्यु हो गई। उसका शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। जिले में बारिश के बाद उल्टी-दस्त बुखार के साथ मच्छर जनित बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। जलभराव होने से मलेरिया पीड़ितों की संख्या में भी इजाफा शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: उल्टी, पेट दर्द संग हाईफाइड रोगी में हुआ इजाफा मई तक जहां मलेरिया के जिले में सिर्फ दो केस थे। वहीं जुलाई में इनकी संख्या बढ़कर 13 हो...