कानपुर, सितम्बर 16 -- Kanpur News: कानून का पाठ पढ़ाने वाली खाकी को नियम तोड़ने पर टोकना एक आम आदमी को भारी पड़ गया। सोमवार शाम को जरीब चौकी चौराहे से रॉन्ग साइड आ रहे बाइक सवार दो सिपाहियों का लोडर चालक विरोध करते हुए वीडियो बनाने लगा तो गालीगलौज पर उतारू हो गए। बाइक चला रहे सिपाही ने लोडर चालक को तमाचा जड़ दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच एसीपी सीसामऊ को सौंपी गई है।

घटना का उल्लेख लक्ष्मीपुरवा निवासी दीपक सिंह ई-लोडर चालक है। उसने बताया कि वह पानी की बोतल सप्लाई करने का काम करता है। सोमवार शाम को वह दर्शनपुरवा पानी देने जा रहा था। आरोप लगाया कि जरीब चौकी क्रासिंग के पास विपरीत दिशा से बाइक सवार दो...