कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: कानपुर। हजरत अब्दुल लतीफ शाह कादरी चिश्ती का 57वां त्रिदिवसीय सालाना उर्स मुबारक शनिवार को बकरमंडी स्थित तकिया बिसातियान में पाकीजा माहौल में मनाया गया। कुलशरीफ में हजारों अकीदतमंदों की मौजूदगी से चुन्नीगंज मुख्य मार्ग पर वाहन करीब एक घंटा तक रेंग कर चलते रहे। महफ़िल-ए-समां (कव्वाली) का आयोजन किया गया जिसमें गुलाम वारिस और जावेद अजीम ने कलाम पेश किया। ऑल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफी ने पड़ोसियों के साथ अच्छा बर्ताव करने और एक पेड़ लगाने की ताकीद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...