Kanpur News: उर्स में तालीम, तरक्की, इंसाफ और हिफाज़त की मांगीं दुआएं
कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: कानपुर। हजरत मखदूम शाह आला (रअ) का 768 वां उर्स मुबारक बुधवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। जाजमऊ में लाखों अकीदतमंदों ने तालीम, तरक्की, हरियाली से लेकर मुल्क में अमन, भाईचारे, इंसाफ, खुशहाली और मजहबी मुकामात (स्थलों) की हिफाजत की दुआओं पर 'आमीन' कहा। मुआशरा (समाज) में सुधार पर जोर देते हुए लाखों ने गुनाहों से तौबा की। शहर के इस सबसे बड़े उर्स में दूरदराज से लोग शिरकत करने आते हैं। तड़के सुबह से यहां उर्स का सिलसिला तिलावत के साथ शुरू हो गया। कुछ ही घंटों में दरगाह तक पहुंचने वाले सभी रास्ते बंद हो गए। शहर के कोने-कोने से लोग स्पेशल बसों, खुद के वाहनों, टेंपो आदि से यहां शिरकत के लिए पहुंचे। दरगाह से चार से पांच किमी का चारों ओर का दायरा अकीदतमंदों से भर गया।
उर्स का आरंभ सज्जादानशीन अदनान राफे फार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.