कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उप्र वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही डॉ. गौरहरि सिंहानिया यूपी टी-20 इंटर डिस्ट्रिक्ट चैम्पियनशिप में खेले गए मुकाबलों में बस्ती, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, उन्नाव, संभल, हापुड़, इटावा, बांदा और मथुरा ने जीत दर्ज की। वेदांत क्रिकेट क्लब ग्राउंड मऊ में खेले गए मैच में बस्ती वेटरंस ने बलबीर सिंह के नाबाद 81 रन और नीरज के 75 रन की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मऊ वेटरंस की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 148 रन ही बना सकी। ओसीएफ स्टेडियम शहजहांपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए शहजहांपुर की टीम 14.2 ओवर में महज 72 रन पर सिमट गई। यह भी पढ़ें- Basti News: मैच जीतकर लौटी वेटरेन्स क्रिकेट टीम का हुआ स्वागत जवाब में खेलने उतरी पीलीभीत ने गुरुसेवक सिंह क...