कानपुर, अगस्त 10 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। गुजैनी में उधार दिए 10 हजार रुपये वापस मांगना अधिवक्ता को भारी पड़ गया। हिस्ट्रीशीटर ने गुर्गों के साथ मिलकर मर्दनपुर में अधिवक्ता के घर जमकर पथराव किया। पत्थरबाजी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विरोध पर गुर्गे धमकी देते हुए भाग निकले। आरोपितों की करतूत अधिवक्ता के घर के पास लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। अधिवक्ता की तहरीर पर गुजैनी पुलिस आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। मर्दनपुर निवासी अधिवक्ता निखिल तिवारी ने बताया कि उनका छोटा भाई अखिल पतरसा स्थित डिग्री कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। अखिल के मुताबिक, करीब डेढ़ माह पहले उसने गुजैनी निवासी हिस्ट्रीशीटर पंकज ठाकुर को 10 हजार रुपये उधार दिए थे। रकम वापस मांगने पर कुछ दिन पहले पंकज ने उसे अंबेडकर नगर बुला...