कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: कानपुर। जीटी रोड के समानांतर स्थित कल्याणपुर मार्ग रेलमार्ग क्रॉसिंग पर ई-रिक्शों की अराजकता हर समय दिखती है। ट्रेन गुजरने पर रविवार को जैसे ही पनकी मार्ग पर ई-रिक्शे यू टर्न लेने लगे तो फाटक बंद न हो सका। अगल-बगल खड़े ट्रैफिक सिपाहियों ने पहले ई-रिक्शों को पीछे कराया, तब गेटमैन फाटक बंद कर पाया। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि ई-रिक्शों की अराजकता की समस्या दिन में कई बार दिखती है। जीटी रोड और पनकी पट्टी पर तिपहिया वाहनों की अराजकता से गेट बंद होते ही जाम लग जाता है। बगिया क्रॉसिंग-आवास विकास रोड पर कार्य होने की वजह से इधर ट्रैफिक डायवर्ट हुआ तो जाम ने रविवार को देर शाम विकराल रूप लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...