कानपुर, सितम्बर 25 -- Kanpur News: कानपुर, राममहेश मिश्र कानपुर सहित पूरे प्रदेश में आरटीओ और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत बेजा होने वाले ई-चालान के पीड़ित वाहन मालिक अब नहीं भटकेंगे।

ई-चालान प्रक्रिया ई-चालान पोर्टल पर दर्ज होने वाले चालान के पीड़ित अब ऑनलाइन अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति मियाद पूरी होने के एक महीने में समस्या निवारण अधिकारी को निस्तारण करना होगा और ऑनलाइन जवाब देना होगा कि चालान में त्रुटि है कि नहीं। संबंधित अधिकारी एक महीने में ऑनलाइन दर्ज चालान पर जवाब नहीं देता है तो पोर्टल पर चालान खत्म हो जाएगा।

निस्तारण की प्रक्रिया परिवहन अधिकारियों ने बताया कि ई-चालान प्रक्रिया निस्तारण को ऑनलाइन तो किया ही गया है, साथ ही हर जिले में चालान संबंधी त्रुटियों को दूर करने का अवसर दिया गया है। इसके साथ ही निस्...