कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: कानपुर। ईश्वर प्रेम मिशन ने गुरु पूर्णिमा सप्ताह के शुभारंभ पर ईश्वर प्रेम आश्रम से कथा व्यास संत प्रतिमा प्रेम मार्ग दर्शन में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा रामेष्ट धाम मंदिर, कल्यानेश्वर मंदिर, संकटमोचन मंदिर होते हुए ईश्वर प्रेम आश्रम में पूर्ण हुई। यात्रा में महिलाएं लाल और पीली साड़ी में कलश लिए चल रही थीं। पुरुष जन भारतीय परिधान में भगवा झंडे लेकर श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा... हरि नाम संकीर्तन करते चल रहे थे। यहां 29 जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा एवं गीता ज्ञान सप्ताह ईश्वर प्रेम आश्रम ( बीजेपी कार्यालय के सामने) आयोजित किया गया है। कलश यात्रा में जया, श्वेता, नेहा, सुमन, रमा, निर्मला, रीनू, शशी, सत्या, मीना, ज्योति, विभा, पिंकी दीक्षित, शोभा त्रिवेदी, किरण, सूचित खन्ना, जया त्र...