कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: बिठूर। मंधना पुलिस चौकी के पास विपरीत दिशा से आए ई रिक्शा ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हाईस्कूल के छात्र बागदौधी बांगर निवासी नमोनारायण का बेटा अथर्व तिवारी व उसका दोस्त कछीना निवासी आयुष पाल घायल हो गए। छात्रों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। आयुष पाल की हालत नाजुक है। मंधना चौकी इंचार्ज जादौन सिंह ने बताया कि परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने ई रिक्शा चालक चौबेपुर के प्रधानपुर गांव निवासी बृजेश को भी पकड़ा लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...