Kanpur News: ईपीएफओ के स्थापना दिवस पर रंगोली से सजा कार्यालय
कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के 74वें स्थापना सप्ताह के तहत गुरुवार को क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय में सांस्कृतिक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यालय परिसर में रंगोली सजाई गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियों से समारोह में उत्साह भरा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बख्शी और क्षेत्रीय समिति के सदस्य एस. बाजपेई और सुखदेव मिश्र विशिष्ट अतिथि के रहे। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम शाहिद इकबाल ने अतिथियों का स्वागत किया। स्थापना दिवस सप्ताह के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को पीएफ और सामाजिक सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि भविष्य निधि मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.