कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: कानपुर। शिया उलमा फाउंडेशन के पंजीकरण के बाद ग्वालटोली में हुई पहली अहम बैठक में उलमा ने निर्णय लिया कि क्षेत्र में दीनी व इल्मी हल्के बनाए जाएंगे ताकि तालीम को बेहतर ढंग से लोगों के बीच पहुंचाया जा सके। बैठक में तय किया गया कि कौम की भलाई और तरक्की के लिए व्यवस्थित और असरदार तरीके से काम किया जाएगा। आम लोगों के बीच इल्मी हल्के बनाए जाएं, ताकि इल्म और दीन के प्रति जागरूकता बढ़े। इसके अलावा परिवारों के बीच पाई जाने वाली दूरियों को खत्म करने, आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने और एकता व इत्तेफ़ाक़ को बढ़ावा देने के लिए भी गंभीर कोशिशें की जाएंगी। बैठक में सदर मौलाना नसीम अब्बास, मौलाना अलमदार हुसैन, मौलाना हामिद हुसैन, मौलाना अजहर अब्बास, मौलाना मेराज अली, मौलाना फ़ाजिल हुसैन, मौलाना मोहम्मद जीशान, मौलाना शाहिद ब...