कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर फ्लोरेंस ने कॉस्मोजीन, तिलक नगर में विशेष आयोजन किया। क्लब की ओर से 20 कपल्स ने विशेष रैम्प वॉक की जो आकर्षण का केंद्र रही। क्लब की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने जुलाई माह की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रैम्प वॉक के पश्चात क्लब की सदस्यों के बीच दो मनोरंजक गेम्स भी आयोजित किए गए। संचालन क्लब की सचिव चांदनी गुप्ता ने किया। सृष्टि महेश्वरी, विनि शाह और सिद्धि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...