Kanpur News: इनरव्हील क्लब ने लगाए अशोक के 50 पौधे
कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कानपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर रॉयल ने मंगलवार को एमरल्ड गार्डन के सामने 50 अशोक के वृक्ष लगाए। क्लब के सदस्यों ने बताया कि इन वृक्षों से हरियाली बढ़ेगी और लोगों को स्वच्छ वायु मिलेगी। क्लब का उद्देश्य शहर में हरित क्रांति को बढ़ावा देना है, ताकि अधिक से अधिक लोग पौधरोपण के लिए आगे आएं। यहां रश्मि कपूर, इंदु गुप्ता, मोनिका, सुपर्णा, रश्मि, कविता, तनु, सुबी, श्रुति, सरिता, सोनी, पूर्वी उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रोटरी क्लब : आम, अशोक, नीबू के पौधे रोपे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.