कानपुर, जुलाई 25 -- Kanpur News: कानपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर रॉयल ने शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खिलाड़ी बालिकाओं के लिए 'फिट गर्ल' प्रोजेक्ट शुरू किया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेई रहीं। इस दौरान बालिकाओं ने बॉक्सिंग का शानदार प्रदर्शन किया। क्लब ने 50 बालिकाओं को प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री वितरित की। मुख्य अतिथि डॉ. मनीषा बाजपेई ने क्लब अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना करते हुए इस प्रोजेक्ट को बालिकाओं के स्वास्थ्य और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। क्लब अध्यक्ष श्वेता गुप्ता, सचिव मोनिका गुप्ता, कोषाध्यक्ष रूपल पारिख ने प्रोत्साहित किया। अलका भार्गव ने धन्यवाद दिया। यहां इंदुलता गुप्ता, रश्मि कपूर, अपर्णा गुप्ता, रीमा गुप्ता, सरिता, श्रुति, प्रीति, विजेता, सुबी और सोनिका आदि मौजू...