Kanpur News: इटैलिया मार्ग से उतरा पानी, खेतों में अभी भी परेशानी
कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। सरवनखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र से निकली रिंद नदी में उफान आने पर इटैलिया गांव में विसायकुर-इटैलिया मार्ग पर भरा पानी अब सड़क से उतर गया है। इससे मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों को काफी राहत मिली है। वहीं खेतों में जलभराव की समस्या अभी भी बनी हुई है। खेतों में लंबे समय से पानी भरा होने के कारण धान और चरी की फसल प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक जलभराव के कारण करीब 50 बीघा कृषि भूमि प्रभावित हुई है। कई खेतों में खड़ी फसल पानी में डूबी हुई है। किसान नरेंद्र सिंह की करीब एक बीघा धान, अर्जुन सिंह की एक बीघा धान तथा संतोष की करीब चार बीघा चरी की फसल जलभराव से प्रभावित हुई है। इसके अलावा अर्जुन सिंह की करीब आठ बीघा चरी भी पानी की चपेट में आने से खराब होने की स्थिति में है। सड़क से पानी उतरने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.