कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर। नरोना चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने मेट्रो कार्य का कांग्रेसियों ने विरोध किया। दीवार खड़ी होने से प्रतिमा छिप रही है। पुलिस से कहासुनी के बाद आखिर निर्माण रोक दिया गया। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि प्रतिमा के सामने निर्माण का कांग्रेस पहले भी विरोध कर चुकी है। बावजूद रविवार को निर्माण किया जा रहा था। इस मौके पर विश्वनाथ जायसवाल, रामजी दुबे, आशुतोष शुक्ला, सुधीर साहू, हरप्रकाश अग्निहोत्री, श्याम देव सिंह, अनिल बाजपेई, विश्वनाथ जायसवाल, रामजी दुबे, आशुतोष शुक्ला, सुधीर साहू आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्थापना दिवस पर इंदिरा गांधी को किया याद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...