कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: डीएम से तत्काल मेट्रो से निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विधायक अमिताभ बाजपेई ने मॉल रोड स्थित नयागंज मेट्रो स्टेशन के पास पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के ठीक सामने कराए जा रहे निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने और यदि निर्माण शुरू हो चुका है तो उसे हटवाने की मांग की है।विधायक ने कहा कि इंदिरा गांधी की प्रतिमा ऐतिहासिक और सार्वजनिक महत्व का स्थल है। प्रतिमा के सामने स्थायी निर्माण होने से उसकी दृश्यता प्रभावित होगी और उसकी गरिमा पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों और राष्ट्रीय नेताओं से जुड़े स्मारकों का सम्मान बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अमिताभ बाजपेई ने आरोप लगाया कि इस संबंध में...