Kanpur News: आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। एक ठेकेदारी फर्म के मुनीम से मारपीट के मामले में उप्र आवास एवं विकास परिषद विद्युत खंड-3 के सहायक अभियंता के खिलाफ कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई सीजेएम प्रदीप कुमार शुक्ला के रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश के बाद हुई है। सूरज प्रसाद द्विवेदी एंड संस के मुनीम केशवपुरम निवासी सचिन अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि उनकी फर्म ने ठेका लेने के लिए सिक्योरिटी मनी के रूप में दो लाख रुपये की एफडीआर आवास विकास परिषद कार्यालय में जमा की थी। इसी एफडीआर को वापस लेने वह अधिशाषी अभियंता कार्यालय गए थे। वहां सहायक अभियंता आनंद अवस्थी के भ्रष्टाचार की शिकायत की तो आनंद को बुलाया गया। आनंद उन्हें देखकर आग बबूला हो गए और भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। विवाद करते हुए बुरी तरह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.