कानपुर, जुलाई 13 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता।उच्च प्राथमिक विद्यालय डेरापुर (संविलियन) में बाउंड्रीवॉल न होने के चलते सुअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हाल ही में वृहद पौधरोपण अभियान के तहत विद्यालय परिसर में लगाए गए करीब 50 पौधों को आवारा सुअरों ने उखाड़कर नष्ट कर दिया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। पूर्व में परिसर में चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। विद्यालय प्रशासन ने बाउंड्रीवॉल के निर्माण की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र भेजा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही बाउंड्रीवॉल का निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में भी पौधारोपण अभियान और विद्यालय की संपत्ति को नुकसान होता रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र बाउंड्रीवॉल बनवाने और आवारा सुअरों पर नियंत्रण के लिए प्रभारी इंचार्ज प्रधा...