Kanpur News: आवारा सुअरों के खुले में विचरण करने पर होगा जुर्माना
कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर देहात। स्वाइन फ्लू को ध्यान में रख नगर पंचायत अकबरपुर में ईओ आशीष कुमार ने बैठक कर निर्देश दिये। कहाकि इन दिनों स्वाइन फ्लू बीमारी के तेजी से फैलने के चलते उसके बचाव के लिए सभी सुअर पालक अपने सुअर खुले में न छोड़े। खुले में विचरण करने पर एक हजार का जुर्माना व 200 प्रतिदिन खुराकी की वसूली पालकों से की जायेगी। साथ ही पकड़े गये आवारा सुअरों के न छुड़ाने पर उनकी नीलामी कर दी जायेगी। बैठक में सुअर पालक श्याम, दीपक, राधेलाल, अनिकेश, सम्मन, राजू, जग्गू व छुन्ना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.