Kanpur News: आर्चीज, चिंटल्स व सीवी रमन ने किया जीत से आगाज
कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। पीरोड स्थित हरसहाय पीजी कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में आर्चीज, चिंटल्स और सीवी रमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। बालक वर्ग के सब-जूनियर मुकाबले में आर्चीज की टीम ने शानदार रक्षात्मक खेल और बेहतर आक्रमण के दम पर एनएलके को 12 अंक से पराजित किया। जूनियर वर्ग में चिंटल्स स्कूल ने सुघर सिंह को 10 अंक से हराया। वीएसईसी पनकी ने ऑक्सफोर्ड को आठ अंक से हराया। सीनियर वर्ग में सीवी रमन ने एनएलके अकादमी को पांच अंक से पराजित किया। बालिका वर्ग के जूनियर मुकाबले में चिंटल्स कल्याणपुर ने केवी को सात अंक से हराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.