कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आरटीओ परिसर को दलाल मुक्त और हर जायज काम को आसानी से कराने के उद्देश्य से आरटीओ राकेंद्र सिंह, आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव और एआरटीओ प्रशासन कहकशां खातून ने दौरा किया। छह होमगार्ड को सारथी भवन, दोनों मेन गेट, गैलरी और कैश काउंटरों में तैनात किया। आमजनों से कहा कि हर तरह के काम के लिए पटल तय हैं। फरियादी संबंधित पटल पर ही जाएं, किसी बाहरी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। राकेंद्र सिंह और कहकशां खातून ने सारथी भवन जाकर डीएल कार्य में संलिप्त बाबू से कहा कि बैकलॉग में जो भी आवेदन आते हैं, उन्हें तत्काल मुख्यालय भेजें और हर फरियादी को जानकारी भी दे दें। राकेंद्र सिंह और राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि हर कार्य के पटल की जानकारी दफ्तर परिसर में लगे बोर्ड में है। संबंधित बाबू के नाम, फीस भी...