Kanpur News: आरटीओ का कोई कार्य लंबित तो 23 को पहुंचें दफ्तर
कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता आरटीओ में दोपहिया, चौपहिया के अलावा किसी कॉमर्शियल वाहन के टैक्स से लेकर फिटनेस तक का कोई मामला लटका है तो वाहन स्वामी 23 अक्तूबर को लगने वाले मेले के दिन सर्वोदय नगर दफ्तर पहुंचें। अपने कार्य संबंधित काउंटर पर जाएं तो उनकी समस्या का समाधान होगा। इसके बाद भी कार्य नहीं होता है तो वाहन मालिक मौजूद आरटीओ राकेंद्र सिंह या फिर एआरटीओ प्रशासन कहकशां खातून से मिलकर अपनी समस्या बता हल करा सकेंगे।आरटीओ राकेंद्र सिंह और एआऱटीओ कहकशां खातून ने बताया कि परिवहन मेले में मौके पर ही निस्तारण के अलावा तय बाबू सीट पर मिलेंगे। टैक्स या फिटनेस कार्य होते ही सारे दस्तावेज पूरे हो जाएंगे। नवंबर औऱ दिसंबर में भी एक-एक दिन परिवहन मेला मंडल में जिलेवार लगेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.