Kanpur News: आय-व्यय व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए वकीलों ने उठाई मांग
कानपुर, जुलाई 4 -- Kanpur News: डेरापुर। अधिवक्ता परिषद डेरापुर के अधिवक्ताओं ने परिषद की आय-व्यय व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। इसको लेकर अधिवक्ता संतोष कुमार यादव सहित कई अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष एवं महामंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपा। रजिस्ट्रार कार्यालय एवं वकालतनामों से प्राप्त आय को अधिवक्ताओं के हित में उपयोग करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। कहाकि प्रस्ताव पारित होने की तिथि से लेकर 31 मई 2026 तक की आय-व्यय का पूरा विवरण आम सभा बुलाकर सभी अधिवक्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, जिससे परिषद के कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.