कानपुर, अगस्त 18 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के शहजादपुर स्थित पचास शैया वाले आयुष अस्पताल महर्षि चरक जयंती समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर आयुर्वेद के महत्व पर मंथन करने के साथ ही इसे संतुलित जीवन जीने की व्यापक पद्धति बताया गया। कार्यक्रम में आए आयुष मिशन के सलाहकार ने यहां विकसित की गई आर्युवेदिक पौधों की वाटिका का निरीक्षण कर इसकी खासी सराहना की। यह भी पढ़ें- चरक जयंती पर आयुर्वेद की आधुनिक उपयोगिता पर मंथनआयुर्वेद का महत्व सहजादपुर स्थित आयुष विंग में आयोजित कार्यक्रम में आर्युवेद के महत्व पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में आए उप्र आयुष मिशन के सलाहकार डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि महर्षि चरक ने आयुर्वेद को व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सिद्धांत आज भी स्वस्थ जी...