कानपुर, जुलाई 2 -- Kanpur News: कानपुर। 03 से 05 जुलाई तक इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 04 जुलाई को जन भवन, लखनऊ में आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन भी आयोजित होगा। जिला उद्यान अधिकारी उमेश चन्द्र उत्तम ने बताया कि जनपद के आम उत्पादक कृषक महोत्सव में अपने बागों की विभिन्न प्रजातियों के आमों का प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रत्येक प्रदर्शन के लिए एक किलोग्राम अथवा पांच आम प्रस्तुत किए जा सकते हैं। जो कृषक स्वयं महोत्सव में उपस्थित नहीं हो सकते, वे अपने प्रदर्शन 02 जुलाई को प्रातः 7 बजे तक जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, विकास भवन परिसर में उपलब्ध करा सकते हैं, ताकि उन्हें महोत्सव में प्रदर्शित किया जा सके। यह भी पढ़ें- आम महोत्सव में जाएंगे शहर के किसान उन्होंने बताया कि महोत्सव के...