कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सांसद रमेश अवस्थी की ओर से मंगलवार को किदवई नगर स्थित संस्कार मैदान में हुए आम महोत्सव में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान प्रदर्शनी में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, सफेदा समेत 100 से अधिक प्रजातियों के आम आकर्षण का केंद्र रहे। महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से आए आम उत्पादक किसानों को सम्मानित भी किया गया। फिल्म अभिनेता रंजीत भी इस महोत्सव में आए, जिनके साथ लोग सेल्फी लेने और फोटो खिंचावने को उत्साहित दिखे। सांसद रमेश अवस्थी के पुत्र सचिन अवस्थी का जन्मदिन भी मनाया गया, जहां उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि भारत की कृषि परंपरा देश की सबसे बड़ी ताकत है और किसानों को सम्मान देकर ही कृषि को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि आम महोत्सव का ...