कानपुर, अक्टूबर 5 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता फायर कर्मियों को सोमवार को खुद जिंदगी बचाने के गुर सिखाए गए। फीटा की ओर से फजलगंज स्थित होटल में स्वास्थ्य जांच शिविर और बेसिक लाइफ सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 100 से अधिक अग्निशमन कर्मी, उद्यमी और व्यापारी शामिल हुए।मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा और फीटा महासचिव उमंग अग्रवाल ने शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनर प्रियेश मिश्रा ने सीपीआर की बारीकियां समझाईं। उन्होंने बताया कि हृदय गति रुकने के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। सही तरीके से सीपीआर देकर किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। फायरकर्मियों की ब्लड प्रेशर, शुगर, बोन डेंसिटी, ईसीजी और लंग्स कैपेसिटी समेत कई जांचें की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...