Kanpur News: आनंदेश्वर में लाखों श्रद्धालुओं ने चखा महाप्रसाद
कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: कानपुर वरिष्ठ संवाददाता आनंदेश्वर मंदिर, परमट में रविवार को प्रातः काल से बाबा आनंदेश्वर महादेव का महाप्रसादी विशाल भंडारा शुरू हुआ। लाखों भक्तों ने देर शाम तक महाप्रसाद चखा। इसकी व्यवस्था जूना अखाड़ा की ओर से की गई थी। इस दौरान मंदिर की भव्य सजावट की गई थी। भक्तों ने भजन व कीर्तन का आनन्द लिया। यहां विभिन्न जनपदों से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। इस अवसर पर जूना अखाड़े के गुरु मूर्ति रामेश्वर गिरि महाराज, सचिव महंत वासुदेवयति, कंचन गिरि महाराज, विवेक पुरी महाराज, श्री दीपेश्वरी गिरी महाराज, मथुरा गिरि महाराज, थानापति अत्रिवन महाराज, डॉ सुनील गिरी, मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश, अजय पुजारी, संजय पुजारी, के तिवारी, अनूप मिश्रा, मुख्य भंडारी रज्जन आदि रहे। यह भी पढ़ें- बाबा आनन्देश्वर में महाप्रसादी व विशाल भंडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.