कानपुर, नवम्बर 14 -- Kanpur News: कानपुर। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने देश को विकास, वैज्ञानिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता की मजबूत नींव दी। नगर कांग्रेस ने शनिवार को नेहरू जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में ये विचार रखे। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घंटाघर स्थित नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि शिक्षा, विज्ञान, उद्योग और कृषि के क्षेत्र में नेहरू का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचार, दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणा देते हैं। संजय बाथम, सुशील तिवारी, नरेश पाठक, निजामुद्दीन खां, सैमुअल लकी, मदनमोहन शुक्ला, मुन्ना खां, मनोज मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: आधुनिक भारत की नींव रखने में ...