कानपुर, नवम्बर 1 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। दो हाई-वे होने से कानपुर देहात जिला दुर्घटना जोन बना है। हाई-वे पर पार्किंग, अवैध कटों से आवागमन, ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार व जल्दी के चक्कर में उल्टी दिशा से आवागमन व हाई-वे से जुड़ने वाले संपर्क मार्गों पर संकेतक नदारद होने से अक्सर हादसे होते हैं, जबकि अन्ना गोवंश का हाई-वे व सड़कों पर डेरा भी हादसों की वजह बनता है। हादसों पर प्रभावी नियंत्रण के ठोस इंतजाम के बिना आधी अधूरी तैयारी के साथ यातायात माह शुभारंभ हो गया है। हालांकि जिले में पहले दिन जागरूकता का कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। कानपुर-इटावा व झांसी हाई-वे के साथ ही दो राज्य स्तरीय राजमार्गों वाला जिला ब्लैक स्पाटों की अनदेखी से दुर्घटना जोन बना है। सुरक्षित यातायात के मुकम्मल इंतजाम नहीं होने के साथ ही हाई-वे किनारे होटल, ढ़ाबों, फैक्...