Kanpur News: आदित्य इलेवन को छह रन से हरा अमोल इलेवन बना चैम्पियन
कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से संबद्ध आरवीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से चल रही प्रथम संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग फॉर जैक्सन कमिंस ट्रॉफी अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें अमोल इलेवन ने आदित्य इलेवन पर छह रन की रोमांचक जीत दर्ज की और खिताब पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।सप्रू मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमोल इलेवन ने 19.1 ओवर में 134 रन बनाए। टीम की ओर से शाश्वत बंदोह ने 41 रन और क्षितिज तिवारी ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अखिलेश निषाद ने हैट्रिक समेत पांच खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। आर्यन कनौजिया को दो सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी आदित्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.