Kanpur News: आठ घंटे की बारिश में डूबा दक्षिण इलाका, सड़कें बनीं दरिया
कानपुर, अगस्त 26 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक करीब आठ घंटे हुई बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। आलम यह रहा कि साउथ जोन के प्रमुख मार्गों से लेकर मोहल्लों की ज्यादातर गलियां पानी में डूब गईं। कई इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं जिससे लोग घरों में कैद होने पर मजबूर रहे। वहीं वाहनों की रफ्तार थमने ने ज्यादातर प्रमुख जगहों पर जाम लगा रहा। घुटनों तक भरे पानी से होकर लोगों को कार्यालय और अन्य जरूरी कार्यों के लिए निकलना पड़ा। दोपहर बाद तक भी कई इलाकों में पानी नहीं उतरने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। झमाझाम बारिश का असर सबसे ज्यादा किदवईनगर, गोविंदनगर, चावला मार्केट, नंद लाल चौराहा, जूही, साकेत नगर, निराला नगर, गोपाल नगर, बर्रा, यशोदा नगर, नौबस्ता, योगेंद्र विहार, बाकरगंज, खाड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.