कानपुर, जुलाई 15 -- Kanpur News: झींझक, संवाददाता। बद्रीपुरवा खम्हैला से आटो से सिकंदरा जा रही एक महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। उसी आटो में सवारी बनकर बैठी तीन महिलाएं उसके बैग से सोने की चेन व एक हजार रुपये पार कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन व संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू की है। खम्हैला गांव के मजरा बद्रीपुरवा गांव के रहने वाले अमर सिंह की पत्नी ऊषा देवी पाल बुधवार को सिकंदरा जा रही थीं। वह नहर पुल झींझक से एक ऑटो में सवार हुई। इसी बीच रसूलाबाद रोड की तरफ से आई तीन महिलाएं भी उसी आटो में बैठ गई। यह भी पढ़ें- Etah News: जेई की पत्नी से जेवरात-नगदी पार, 15 दिन बाद भी एफआईआर नहीं रास्ते में इन महिलाओं ने ऊषा के पर्स से सोने की एक चेन व एक हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद तीनों महिलाएं कौरू गांव के पास उतर गईं। उनके उत...