कानपुर, जुलाई 9 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन (केटीटीए) की ओर से उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के निर्देशन में तृतीय कानपुर जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 जुलाई के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों, क्लबों और अकादमियों के खिलाड़ी अपनी रैंकिंग बेहतर करने के लिए प्रतिस्पर्धा में दम दिखाएंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पुरुष व महिला एकल के अलावा अंडर-19, अंडर-17, अंडर-15, अंडर-13 और अंडर-9 आयु वर्ग की बालक व बालिका एकल स्पर्धा की प्रतियोगिता आयोजित होंगी। साथ ही, बालक व बालिका डबल्स मुकाबले भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) और उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के निर्धारित नियमों के अनुसार ख...