कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) परिसर में 15 से 17 अक्तूबर के बीच राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। मेले का शुभारंभ गुरुवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे। मेले की थीम सशक्त किसान, आत्मनिर्भर भारत रखा गया है। मेले में जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब, बिहार समेत आठ राज्यों के करीब 25 हजार किसान हिस्सा लेंगे। मेले में सोलर से चलने वाले ट्रैक्टर, थ्रेसर, मोती की खेती, विभिन्न कृषि संयंत्र आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मेले में करीब 150 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें 40 से अधिक स्टॉल सरकारी संस्थानों और विश्वविद्यालयों के होंगे। आधुनिक तकनीकों के माध्यम से खेती की लागत कम करने और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने के ...