Kanpur News: आज से अभ्यास करेंगी उप्र व गोवा की रणजी टीम
कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता रणजी ट्रॉफी में 18 से 21 अक्टूबर के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में मेजबान उत्तर प्रदेश और गोवा के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए मेजबान और मेहमान टीम गुरुवार को शहर आ गई हैं।शुक्रवार को दोपहर एक बजे से दोनों ही टीम के खिलाड़ी नेट्स पर तैयारी को परखने उतरेंगे। दो दिन के नेट्स में मेहमान गोवा की टीम पिच के मिजाज को समझने के साथ जीत की रणनीति बनाएगी। वहीं, मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम घरेलू मैदान पर अपनी जीत का क्रम बरकरार रखते हुए बड़ी जीत हासिल करना चाहेगी। नए सीजन में खेले गए पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने बिहार को उसके घर में पारी और 267 रन के विशाल अंतर से पराजित किया है। दूसरी ओर गोवा की टीम बड़ौदा से पारी व 135 रन से हारकर आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.