कानपुर, अक्टूबर 22 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता आरटीओ परिसर में 23 अक्तूबर को लगने वाला परिवहन मेला अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है। देरशाम परिवहन आयुक्त ने इस आशय का पत्र आऱटीओ कानपुर राकेंद्र सिंह को भेज अवगत कराया है। परिवहन मेला 27 नवंबर और 25 दिसंबर को भी प्रस्तावित है। इन मेलों के लगने या न लगने का फैसला एक-दो दिनों में होगा। परिवहन मेले में वाहन के बकाए टैक्स पर लगी पैनाल्टी में 75 फीसदी छूट के अलावा नए पंजीयन, हस्तांतरण, फिटनेस सहित कई कार्यों के कामों के लिए मेले का आयोजन प्रस्तावित हुआ था। आरटीओ राकेंद्र सिंह ने बताया कि 23 अक्तूबर को प्रस्तावित परिवहन मेले को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...