कानपुर, नवम्बर 3 -- कानपुर में भाजपा की पदयात्रा Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत बुधवार को ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क से मोतीझील तक पदयात्रा निकाली जाएगी। समापन पर मोतीझील में जनसभा होगी। इसमें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जगदीश भाई पटेल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जनसभा में डिप्टी सीएम विपक्ष और इंडी गठबंधन पर निशाना साधेंगे। इसे यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के आगाज के तौर पर भी देखा जा रहा है। पदयात्रा में चार रथ आगे चलेंगे, जबकि पार्टी कार्यकर्ता पैदल मार्च करेंगे। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी और जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण दोपहर 12 बजे ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क में होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामक...