कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: कानपुर। सामाजिक, पारिवारिक एवं सांस्कृतिक पत्रिका कान्यकुब्ज मंच के संस्थापक संपादक आचार्य बालकृष्ण पाण्डेय की 103वीं जयंती पर किदवई नगर में आयोजित समारोह में चार विभूतियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जीवन शुक्ल ने कानपुर इतिहास समिति के महासचिव अनूप शुक्ला और युवा कवि राघव शुक्ला को शारदा सम्मान दिया। डॉ. अपूर्वा अवस्थी को मां वसंती पाण्डेय स्मृति लोक संस्कृति सम्मान तथा रज्जन अग्निहोत्री को लोकसेवी सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित लोगों को शॉल, अभिनंदन पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। अध्यक्षता पं. प्रमोद नारायण मिश्र ने की।प्रबंध संपादक विष्णु पाण्डेय ने बताया कि आचार्य पाण्डेय ने करीब 40 वर्ष पूर्व पत्रिका शुरू की थी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: विवाह के 50 वर्ष पूरे कर चुक...