कानपुर, सितम्बर 25 -- Kanpur News: कानपुर देहात/रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रजऊ गांव में ग्रामसभा भूमि पर कब्जा कर रखी गई झोपड़ी हटाने के निर्देश के बाद बुधवार रात में झोपड़ी में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आरोप है कि झोपड़ी जलने के सदमे में एक महिला की मौत हो गई। मामले में गांव के ही पिता-पुत्र पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

सरकारी जमीन पर रखी झोपड़ी हटाने का दिया गया था निर्देश रजऊ असालतगंज के रामकृष्ण ने डीएम से गांव के ही सोबरन व विनोद कुमार पर ग्रामसभा की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने बुधवार को गांव पहुंच कर छानबीन करने के बाद अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद रात में सोबरन की झोपड़ी में आग लग गई। इससे...