कानपुर, नवम्बर 8 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद क्षेत्र के कठिका गांव निवासी एक शिक्षक का शव आवास विकास कालोनी सेक्टर तीन आगरा में मिला था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार वहीं पर कर दिया। घटना की जानकारी पर गांव में शोक का माहौल है। रसूलाबाद क्षेत्र के कठिका गांव निवासी पचास वर्षीय ओमप्रकाश यादव आगरा में रहकर कोचिंग चलाते थे। उन्होंने विवाह नहीं किया था। गांव में हाईस्कूल की पढ़ाई करने के बाद वह आगरा में रह रही अपनी बुआ के पास चले गए थे। वहीं पर पढ़ाई करने के बाद उन्होंने कोचिंग सेंटर खोल लिया। आगरा में वह सोमवार से गायब थे। शुक्रवार को उनका शव आवास विकास कालोनी सेक्टर तीन आगरा में बरामद किया गया था। घटना की जानकारी पर उनके भाई रामप्रकाश व शिवप्रकाश सहित कुलदीप यादव आदि आगरा पहुंचे थे। शनिवार तीन ...