Kanpur News: आगरा की टीम ने जीता प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता
कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। माती स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आगरा की टीम ने फाइनल मुकाबला जीत कर खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीएम कपिल सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेलों को शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। सेमीफाइनल में आगरा ने गोरखपुर को हराया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रथम पाली में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आगरा और गोरखपुर की टीमों के मध्य खेला गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.