कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स और राज्य ललित कला अकादमी की ओर से 'कला आचार्य प्रदर्शनी 2026-27' का समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विवि के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि कला प्रदर्शनी कलाकार की प्रतिभा, संवेदना, विचारों और भावनाओं को रंगों एवं आकृतियों के माध्यम से समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। कलाकारों को अपनी कला-दृष्टि प्रस्तुत करने के साथ-साथ कला एवं संस्कृति के प्रति समाज की रुचि विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निदेशक डॉ. मिठाईलाल ने कहा कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं, सांस्कृतिक मूल्यों और समय के विचारों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम भी है। यह भी पढ़ें- ...